आरा, दिसम्बर 9 -- आरा। शहर के सीनियर फिजिशियन व पूर्व अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ केएन सिन्हा दिल्ली कार्डियो कॉन्फ्रेंस में भाग लेकर लौटने के बाद अनुभव साझा किया। बिहार से शाहाबाद को प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ सिन्हा ने कॉन्फ्रेंस के अपने अनुभव के बारे में बताया। यह कॉन्फ्रेंस दिल्ली के होटल अशोक में चार से सात दिसंबर तक आयोजित हुआ था। वहां देश-विदेश के हजारों हृदय रोग विशेषज्ञ शिरकत किये। देश के हर राज्य, हर कोने से हृदय रोग विशेषज्ञों ने अपने अनुभव को साझा किये। हृदय के सभी रोगों के बारे में विशेष व आधुनिक जांच और इलाज के बारे में चर्चा हुई। हार्ट अटैक, हार्ट फैलियर, मायोपैथी, ब्लड प्रेशर सहित कई अन्य बीमारियों के बारे में आधुनिक जानकारियां दी गई। दिल्ली के बढ़ते पॉल्यूशन पर चिंता जाहिर करते हुए, सभी देशों के प्रतिनिधियों ने वायु प्...