हाजीपुर, फरवरी 7 -- हाजीपुर,एक प्रतिनिधि। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। शनिवार को मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित 11 बच्चों को बेहतर जांच के लिए यहां जिला स्वास्थ्य समिति कार्यालय परिसर से छपरा भेजा गया। छपरा में मेदांता हॉस्पीटल द्वारा आयोजित विशेष शिविर में बच्चों का विस्तृत जांच की जाएगी। जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने शनिवार को इन बच्चों को 04 विशेष 102 एम्बुलेंस के माध्यम से रवाना किया। इस मौके पर डीसीएम निभा रानी, डीईआईसी प्रबंधक सह समन्वयक डॉ.शाइस्ता,फार्मासिस्ट अभिषेक कुमार उपस्थित थे। डॉ.शाइस्ता ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य जिले के हर उस बच्चे तक पहुंचना है जो जन्मजात हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री बाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.