सोनभद्र, मार्च 22 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल शनिवार को जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की जीवन रक्षक सर्जरी हेतु नन्हा-सा-दिल पहल का शुभारंभ किया।प्रोजेक्ट नन्हा सा दिल के लिए एनसीएल ने श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल संग करार कर बच्चों की जीवन रक्षक हृदय शल्य चिकित्सा के लिए हाथ बढ़ाया है। एनसीएल मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सीधी-सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि एनसीएल अब देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ दिलों को भी ऊर्जा प्रदान करेगी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सीएमडी एनसीएल,बी. साईराम ने कहा कि प्रोजेक्ट नन्हा सा दिल के मूल में मानवता और करुणा है। इससे परिक्षेत्र को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नयाआयाम मिलेगा। श्री सत्य साईं हेल्थ एंड एजुकेशन ट्रस्ट के ट्रस्टी विवेक गौर ने प्रोजेक्ट नन्हा-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.