मुजफ्फर नगर, जनवरी 9 -- भारतीय योग संस्थान के योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने पांच दिवसीय हृदय रोग निवारण योग शिविर में हृदय रोगी की दिनचर्या विषय पर बोलते हुए कहा कि जिनकी दिनचर्या ईश्वर उपासना और योग से प्रारंभ होती है वह कभी बीमार नहीं पड़ते। शुक्रवार को ग्रीनलैंड स्कूल में चल रहे हृदय रोग निवारण शिविर में उन्होंने बताया कि समय के महत्व को पहचाने और सभी काम भोजन, व्यायाम, दफ्तर या व्यापार संबंधी कार्य, आराम, सैर आदि नियत समय पर ही करें। प्रात: तथा सायंकालीन सैर करना अपनी दिनचर्या में जोड़ें । लेकिन 30 से 40 मिनट की लंबी सैर लगातार न करके 10-10 मिनट की सैर टुकड़ों में दो से तीन बार प्रात: तथा दो बार सायंकालीन करना अधिक प्रभावकारी है। धूम्रपान व मदिरा सेवन हृदय रोगी के लिए पूरी तरह से वर्जित है। भोजन करने के तुरंत बाद सैर के लिए न जाए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.