चाईबासा, जनवरी 2 -- मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंदरी गांव निवासी 53 वर्षीय एएसआइ महानायक तियु की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।वह चाइबासा पुलिस लाईन में पदस्थापित थे।कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की रात में अचानक हृदय गति रूकने से मौत हो गई।घटना की सूचना शुक्रवार को मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सिंदरी गांव जा कर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लाई। परिजनों ने बताया कि चाइबासा पुलिस लाईन में पदस्थापित थे। अचानक तबीयत बिगड़ने से घर चले गए थे। गुरुवार की रात में हार्ट अटैक होने से घर पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पाते ही पुलिस पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव को पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां पर सलामी दी गई।इस के बाद शव सिंदरी गांव पहुंचाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...