चतरा, मार्च 13 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि । प्रखंड के गेरुआ गांव के रहने वाले 45 वर्षीय सुधीर सिंह की मौत मंगलवार की रात हृदय गति रूक जाने से हो गयी। सुधीर सिंह उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गेरुआ में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यरत थे। उनका पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार गेरुआ शमशान घाट पर बुधवार को कर दिया गया। शिक्षक के निधन से उनके परिजनों के साथ साथ शुभचिंतकों ने शोक व्यक्त किया है। सुधीर सिंह अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटी, दो बेटा व पूरा परिवार को छोड़कर गए है। बताते चले कि पिछले 26 फरवरी को प्रखंड के पारा शिक्षक पंकज गुप्ता की मौत हो गई थी। यानि हाल के एक माह के अंदर दो शिक्षकों की मौत हो जाने से प्रतापपुर प्रखंड के पारा शिक्षक परिवार सदमे में है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.