मथुरा, जुलाई 6 -- जैंत क्षेत्र के गांव छटीकरा निवासी 22 वर्षीय युवती की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उसका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। शुक्रवार को छटीकरा निवासी ओम प्रकाश सिंह राजावत की पुत्री कुमारी प्रियंका राजावत (22) की अचानक तबीयत बिगड़ी गयी। घर पर ही उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। परिजनों के अनुसार हृदय गति रुकने से प्रियंका की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रियंका राजावत पत्रकार विष्णु पहलवान की भतीजी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...