चाईबासा, जनवरी 3 -- चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंदरी गाँव निवासी 53 वर्षीय सहायक उपनिरीक्षक (ASI) महानायक तियु का हृदय गति रुकने (हार्ट अटैक) से निधन हो गया। वे चाईबासा पुलिस लाइन में पदस्थापित थे। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, एएसआई तियु पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। तबीयत बिगड़ने के कारण वे अपने गाँव सिंदरी चले गए थे, जहाँ गुरुवार की रात अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया। घटना की सूचना शुक्रवार (02 जनवरी 2026) को मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिंदरी गाँव पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। इस दुखद समाचार को पाकर बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुँचे। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को चाईबासा पुलिस लाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.