चाईबासा, दिसम्बर 16 -- चाईबासा, संवाददाता। हृदय गति रुकने से जिला पुलिस बल के इंस्पेक्टर पद पर कार्यरत 58 वर्षीय सूरजा तुबिद की मौत हो गई। वे टोंटो थाना अंतर्गत हाथीमंडा के रहने वाले थे। वे इस समय चाईबासा पुलिस लाइन में रह रहे थे। रविवार को गांव हाथीमंडा गए थे। रविवार को देर रात में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, उन्हें रात के लगभग 11बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एसोसिएशन के पदाधिकारी और जवान सदर अस्पताल पहुंचे। सोमवार को सदर थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। परिजनों ने बताया कि उन्हें दिल की बीमारी थी। महीना में दो बार डायलिसिस होता था। इधर कुछ दिनों से तबीयत खराब रहने से चाइबासा पुलिस लाइन में ही रह रहे थे। रविवार को घर गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...