प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 30 -- हीरागंज, हिन्दुस्तान संवाद। महेशगंज थाना क्षेत्र के हीरागंज नगर पंचायत के फतेहनगर अंजनी मोहल्ला निवासी 36 वर्षीय घनश्याम सरोज प्रधानाध्यापक थे। घनश्याम सरोज की ड्यूटी सुल्तानपुर के लंभुआ ब्लॉक के मलाकदोसी प्राथमिक विद्यालय में थी। रविवार को अवकाश के कारण वह घर आए थे। सोमवार को स्कूल जाने को तैयार हो रहे थे तभी उनको सीने में दर्द हुआ तो वह अचेत हो गए। परेशान परिजन उनको प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी सांस थम गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक शिक्षक की पत्नी कल्पना देवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। मृतक के तीन बच्चे बेटी सौम्या, साक्षी, बेटा अरनव है सभी का रो-रो कर हाल बेहाल है। अंतिम संस्कार शृंग्वेरपुर गंगा घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...