समस्तीपुर, जनवरी 31 -- सरायरंजन। प्रखंड के गावपुर निवासी पूर्व क्रिकेटर उमेश गिरि का हृदयाघात के कारण आकस्मिक निधन हो गया। वे क्रिकेट के काफी चर्चित खिलाड़ी थे। उन्होंने कई अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया था। उनके निधन पर सेवानिवृत डीएसपी विजय कुमार झा, रामबाबू झा, श्याम बाबू शर्मा, रवींद्र ठाकुर, बब्बन गिरि, युगल किशोर गिरि, विजय नंदन गिरि, दिलीप गिरि आदि ने शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...