जौनपुर, दिसम्बर 18 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड के भदरांव गांव के ग्राम प्रधान शिव बहादुर मौर्य की हृदयगति रुकने से बुधवार की रात में निधन हो गया। 58 वर्षीय ग्राम प्रधान शिव बहादुर मौर्य घर से गांव में ही बने पंचायत भवन पर गए थे। वहीं पर अचानक उनकी तबियत खराब हुई और गिर पड़े। जानकारी होने पर परिवार के लोग पहुंचकर उन्हें भदोही स्थित अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात ग्राम प्रधान का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी विद्यावती देवी और इकलौते बेटे किशन का रो रोकर बुरा हाल है। प्रधान के निधन की खबर लगते ही सुबह उनके घर पर लोगों की भीड़ लग गई। वह दूसरी बार गांव का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...