खगडि़या, जनवरी 9 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के कुल्हड़िया उपसरपंच के पति सह सलारपुर निवासी विभाष यादव की गुरुवार को मौत हो गई। वार्ड सदस्य पंकज मिश्रा ने बताया कि अचानक तबीयत खराब होने पर आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। वहीं डॉ राजीव रंजन ने बताया कि परिजन अंतिम समय में अस्पताल लाया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। शिक्षक का शव गांव पहुंचते परिजनों में मचा कोहराम परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड के इंग्लिश लगार वार्ड नंबर 10 निवासी शिक्षक राजेश कुमार का शव गुरुवार को पहुंचते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। शिक्षक का शव गांव आने की मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौत की घटना की सूचना मिलते ही लोगों का शरीर सिहर उठा। वे मध्य विद्यालय कंजरी अल...