सीतामढ़ी, मार्च 17 -- बैरगनिया । शहर के अस्पताल चौक के पास सीतामढ़ी जिले के चैनपुर कंसार निवासी जमीर साह 64 वर्षीय की मौत हो गयी है। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर एएसआई दिनेश पासवान, कुमोद कुमार सिंह,सशस्त्र बल के साथ पहुँचकर जांच पड़ताल की तो पता चला कि मृतक चैनपुर कंसार निवासी नेवाजी साह के पुत्र जमीर साह-64 किसी कार्य से बैरगनिया आये थे और बस पकड़ने के लिए अस्पताल चौक पहुंचे थे जहां रोजा पर रहने के कारण संभवत: उनकी र्ह्दयगति रुक जाने से मौत हो गयी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गयी है,पहुंचने के बाद ही अग्रेतर करवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.