पलामू, जुलाई 1 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोचा्र ने हूल दिवस विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने सिद्धों -कान्हू ,चांद -भैरव की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि सिद्धों -कान्हू ,चांद -भैरव जैसे वीर सपूतों ने 30 जून 1855-56 को अंग्रेजी हुकूमत के शोषण दमन अन्याय अत्याचार के खिलाफ विगुल फूंका था। जिसमें स्वतंत्रता संग्राम का मार्ग प्रशस्त हुआ था वहीं स्वतंत्रता संग्राम की पृष्ठ भूमि तैयार हुई थी। इन महान सपूतों अंग्रेजों हमारी माटी छोड़ो का नारा देकर आंदोलन चलाया था। अंग्रेजो के साथ गोरिला युद्ध किए थे। सिद्धों -कान्हु के नाम सुनते ही अंग्रेज कांप जाते थे। इस अवसर पर राजेश रंजन, गोपाल चौधरी, गणेश चंद, मोहमद जुबेर, जलील अ...