हजारीबाग, फरवरी 13 -- हजारीबाग, प्रतिनिधि। बुधवार को हूरहुरू रांची पटना रोड के पास किड्जी स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि वियजे वरगाई तथा किड्जी बिहार के प्रोजेक्ट मैनेजर चंदन सिंह के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर के किया गया। तत्पश्चात बच्चो के मनोरंजन के लिए विजय वर्मा के द्वारा मैजिक शो तथा सिया जिया के द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। स्कूल की प्राचार्य फरहा याशमीन ने बताया कि इस क्षेत्र में रहने वाले अभिभावकों के छोटे बच्चों के लिए किड्जी स्कूल बेहतर साबित होगा। वहीं स्कूल के निदेशक शिवांगी सिंह ने कहा कि यहां दो से छह वर्ष तक बच्चों का नामांकन होगा। मौके पर शिक्षक, अभिभावक आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...