मैनपुरी, फरवरी 4 -- रात के समय कुछ युवक शहर के मोहल्लों में हंगामा कर रहे हैं। 31 जनवरी की रात तीन-चार गाड़ियों से ये युवक हूटर बजाते हुए गोपाल नगर मोहल्ले में पहुंचे और वहां तोड़फोड़ की और फायरिंग कर दहशत फैलाई। मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चांदेश्वर रोड गोपाल नगर निवासी मीरा पत्नी उजागर, छोटेलाल पुत्र ओमप्रकाश, हिमांशु पुत्र राजेंद्र सिंह, विशाल पुत्र रावेंद्र प्रकाश मिश्रा ने कोतवाली जाकर पुलिस से शिकायत की कि 31 जनवरी की रात 12 से सुबह चार बजे तक तीन-चार गाड़ियों से युवक आए और हूटर बजाकर मोहल्ले में तोड़फोड़ की। तीन राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाई गई। जिससे पूरे मोहल्ले के लोग परेशान हो गए। घटना की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी जय राठौर, आशू यादव, व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.