बिजनौर, जनवरी 9 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले में चलाए जा रहे जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान के दौरान एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर व पीटीओ मुन्ना लाल ने विभिन्न मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन गौरी शंकर ठाकुर व पीटीओ मुन्ना लाल ने अभियान के दौरान वाहनों में लगे अवैध हूटर, प्रेशर हॉर्न तथा शीशों पर लगी काली फिल्म की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। चेकिंग के साथ-साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। उन्हें वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट बांधने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। एआरटीओ प्रवर्तन गौरीशंकर ने बताया कि ओवरस्पीड, मोबाइल ...