पीलीभीत, मार्च 16 -- होली पर हुड़दंग व अशांति फैलाकर झगड़ने वाले 17 लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान किया है। थाना क्षेत्र के कई गांवों में होली के दिन और रात में हंगामा हुड़दंग में पकड़े इन लोगों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। कनपरी गांव में महिलाएं भी जमकर लड़ीं। पुलिस की कई टीमें त्योहार में जुटी रही। एसओ सिद्धान्त शर्मा ने बताया, जिनका चालान किया गया है ये सब होली के दिन अशांति फैला रहे थे। कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने शराब पीकर गांववालों के साथ साथ पुलिस को जमकर छकाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.