सीवान, मार्च 18 -- सीवान। शहर से सटे हुसैनी मोड़ के समीप सड़क किनारे रखे बालू पर फिसलकर एक युवक घायल हो गया। रामनगर निवासी रमेश कुमार सोमवार की सुबह अपनी मां के लिए दवा लेने शहर जा रहा था। जैसे ही वह हुसैनी मोड़ के पास पहुंचे, सड़क किनारे फैले बालू पर उनकी बाइक फिसल गई और वह असंतुलित होकर गिर पड़ा। हादसे में रमेश को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए रमेश को उठाया और तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि हुसैनी मोड़ के पास लंबे समय से सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से बालू रखा जा रहा है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर इस तरह बालू रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.