पलामू, जनवरी 29 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद पद के लिए गुरुवार को एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। अनुसूचित जाति अन्य के लिए आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार व उषा देवी सहित अजय कुमार भारती, मुन्ना कुमार देव, पवन कुमार चौधरी, बीरेन्द्र कुमार एवं जय किशोर कुमार ने नामांकन प्रपत्र की खरीद की। वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से 8 तक 25 तथा वार्ड 9 से 16 तक 22 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे। नामांकन को लेकर प्रखंड व अंचल कार्यालय परिसरों में सुरक्षा की चुस्त व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.