पलामू, फरवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। नगरपालिका आम चुनाव 2026 के तहत हुसैनाबाद नगर पंचायत में सोमवार को हुए मतदान में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। हुसैनाबाद नगर पंचायत में कुल 59.86% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। हुसैनाबाद नगर पंचायत के सभी 16 वार्ड के लिए सभी बूथों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का भीड़ सुबह से सभी मतदान केंद्रों पर दिखाई दी। खासकर मुस्लिम महिलाओं ने रोजा रखने के बाद भी तपती धूप में कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करती नजर आई। वार्ड 15 में मोहम्मदाबाद मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी में बनाए गए बूथ संख्या 1 पर तपती धूप में भी रोजा रखी मुस्लिम महिलाओं की लंबी कतार में लगकर उत्साह से मतदान करती दिखी। मतदान करने आई आफरीन बीबी ने बताया कि नगर के विकास के लिए मतदान आवश्यक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.