बिहारशरीफ, जुलाई 17 -- फोटो : हुसैनपुर स्कूल : रहुई प्रखंड के हुसैनपुर हाई स्कूल में पौधरोपण कार्य में शामिल विद्यार्थी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। रहुई प्रखंड के हुसैनपुर हाई स्कूल में गठित ईको क्लब फॅार मिशन लाइफ के सदस्यों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का प्रयास किया। प्राचार्य धर्मवीर कुमार सिन्हा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत विद्यालय में पौधरोपन कराया गया है। छात्रों को अपनी-अपनी मां के नाम एक पेड़ लगाने के लिए उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय के पोषक क्षेत्र में पौधरोपन कर वृक्ष बनने तक नियमित रूप से देखभाल करने का संकल्प दिलाया गया है। मौके पर ईको क्लब के नोडल रितु रंजना सिन्हा, इंद्रजीत कुमार, संजय कुमार वर्मा, भूपेंद्र कुमार, रविकांत व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.