मुजफ्फर नगर, फरवरी 3 -- बुढ़ाना। संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में गांव हुसैनपुर कलां में शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भीम आर्मी के जिला संगठन मंत्री हाजी नसीम अंसारी ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में बैंड बाजे व आकर्षक झांकियां शामिल रही। सोमवार को शोभायात्रा से पूर्व भीम आर्मी नेता नसीम अंसारी सहित गणमान्य लोगों ने संत रविदास की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान पति सरवर खान, संतलाल सागर, राकेश जाटव, शमीम अंसारी, मोहित सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...