बिहारशरीफ, अक्टूबर 3 -- हुसैनचक में पइन में डूबने से महिला की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के हुसैनचक गांव में पानी भरी पइन में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। मृत महिला गांव के ही सुभाष पासवान की 45 वर्षीया पत्नी अनार देवी है। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम को महिला पइन किनारे शौच के लिए गई थी। इसी बीच पैर फिसल जाने से महिला में गहरे पानी में गिर गयी और डूबने से उसकी मौत हो गयी। देर रात को महिला का शव बरामद किया गया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि जेसीबी से पइन की खुदाई किये जाने के कारण काफी गहरा गड्डा बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.