सीवान, जून 23 -- गोपालपुर, एक संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के गोपालपुर से हुसैनगंज को जोड़ने वाली 4 किलोमीटर लंबी सड़क जगह जगह गड्ढे में तब्दील हो चुका है। बारिश के मौसम में गड्ढे में जलजमाव के कारण दो पहिया, चारपहिया एवं भारी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की संभावना भी बढ़ गई है। किन्तु अभी तक जनप्रतिनिधियों अथवा सरकारी महकमे का ध्यान इस तरफ नहीं गया है। जबकि इसी मार्ग पर हुसैनगंज थाना, मवेशी अस्पताल, बीआरसी भवन व स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भी स्थित है। इस मार्ग के पुनर्निर्माण को लगभग पांच वर्ष पूरे हो चुके हैं मगर यह सड़क पूरी तरह से टूट-फूट का शिकार हो चुकी है। लंबे इंतजार के बाद जर्जर पड़ी ये सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2019 के अंत में 65 लाख रुपए में पुनर्निर्मित हुई थी। इसके पुनर्निर्माण के एक साल बाद ही जगह जगह से सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.