सीवान, फरवरी 11 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। डॉ राजेन्द्र प्रसाद एवं मौलाना मजरूल हक़ महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आगामी 14 फरवरी, शनिवार को हुसैनगंज मुख्यालय मैदान में खेला जाएगा। इस रोमांचक टूर्नामेंट के दौरान फाइनल में जगह बनाने वाली आरएलबी टीम और लोकमान्य तिलक टीम आमने-सामने होंगी। यह टूर्नामेंट न्यू एकता फुटबॉल जिला संघ के तत्वावधान में आयोजित किया गया है। फाइनल मुकाबले के अवसर पर सभी रेफरी, मुख्य अतिथियों और टीम संयोजकों को सम्मानित किया जाएगा। संघ के सचिव तारिक नईम, सलाहकार पूर्व फुटबॉलर धर्म नाथ यादव तथा शकिल उर्फ बब्लू खान ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस मौके पर रेफरी महमुद अंसारी, सुरेंद्र यादव, संजर अली, शमशाद अंसारी, सुभाष राम के अलावा क्लब के सचिव हरेंद्र प्रसाद, संजय पाठक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.