सीवान, दिसम्बर 31 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। प्रखण्ड के हुसैनगंज बली मोड़ के पास स्थित खेल मैदान में 1 जनवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में पटना से परम आदरणीय बहन सीमा जी का आगमन होगा। स्थानीय व्यवस्थापक ओमप्रकाश जी ने बताया कि सत्संग में शामिल होने के लिए विभिन्न जिलों और राज्यों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। बड़े स्तर पर हो रहे इस कार्यक्रम को देखते हुए श्रद्धांलुओं के सुविधा के लिए मैदान में पंडाल लगाकर सभीं तरह की व्यवस्था की जा रही है और इसमें स्थानीय ग्रामवासियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक रमेश सिंह जी ने बताया की संत निरंकारी मिशन का यह संदेश है कि सतगुरु से ब्...