सीवान, जनवरी 2 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के हुसैनगंज बल्ली मोड़ के पास स्थित खेल मैदान में नव वर्ष के शुभारंभ के साथ ही गुरुवार 1 जनवरी को सत्गुरु माता सुदीक्षा जी की असीम कृपा से वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन हुआ। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए सीवान समेत आसपास के जिले से हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। आयोजन स्थल पर दूर तक बड़ा सा पंडाल लगाया गया था जिसमें महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग अलग व्यवस्था थी। समागम की अध्यक्षता कर रही पटना से आयी आदरणीय बहन सीमा जी ने बताया कि आज प्रत्येक इन्सान को यह 'आत्म मंथन' करना है कि मानव शरीर प्राप्त करके हम प्रेम और मिलवर्तन से जीवन जी रहे है या नहीं। और जीवन में प्रेम सतगुरु से परमात्मा का बोध करके ही उत्पन्न होता है। हुसैनगंज के व्यवस्थापक ओमप्रकाश जी ने बताया की आ...