सीवान, मार्च 17 -- हुसैनगंज, एक संवाददाता। प्रखंड ये विभिन्न गांवों में इस बार होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया। स्थानीय क्षेत्र के हुसैनगंज, फाजिलपुर, बघौनी, सरेया, गोपालपुर, हरिहांस, टेढ़ीघाट समेत सभी गांवों में रंगों का त्योहार होली बड़े धूमधाम से मनाया गया। अमीर हो या गरीब सभी एक ही रंग में नजर आ रहे थे। हर तरफ होली की धूम थी। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में चूर थे। सभी ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए। विभिन्न बॉलीवुड हिंदी एवं भोजपुरी होली के गीतों की धुन पर जगह-जगह युवा नाचते नजर आए। गुरुवार को होलिका दहन स्थल पर श्रद्धालु होली गीत गाते हुए पहुंचे और विधि-विधान से होलिका की पूजा हुई। होलिका दहन कार्यक्रम के बाद दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह से शुरू हुआ होली गीतों का कार्यक्रम 3 बजे दोपहर तक चला। रंग का दौर थमने के बाद लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.