सीवान, फरवरी 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित मैट्रिक वार्षिक परीक्षा के दूसरे दिन बुधवार को गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रखंड क्षेत्र के एमएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज हुसैनगंज एवं गया दास कबीर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज रसीदचक मठिया में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। रसीदचक के गयादास कबीर उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक के अनुसार गणित की परीक्षा में दोनों पालियों को मिलाकर दूसरे दिन 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं एमएस हाईस्कूल हुसैनगंज में भी कई परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। परीक्षा के दौरान प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन जांच की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.