सीवान, अक्टूबर 24 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड के मुख्य बाजार स्थित छठ घाट की स्थिति बेहद दयनीय है। दाहा नदी के किनारे घाट पर दर्जनों छठी मईया की प्रतिमा बनी हुई है जिसमें अधिकतर दाहा नदी के बढ़े जलस्तर के कारण जलजमाव वाले गंदे पानी में विराजमान हैं। वहीं नदी में फेंके गए कूड़े करकट से भी छठ घाट का हिस्सा प्रभावित हुआ है। प्रत्येक साल छठ घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी है किंतु छठ घाट का क्षेत्र उस अनुपात में बढ़ने की बजाय सिकुड़ता जा रहा है। इसका कारण छठ घाट के आसपास कूड़ा डंपिंग करना प्रमुख है। वहीं सरकारी अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा छठ जैसे पावन पर्व के मौके पर अनदेखी से छठ घाट की स्थिति और भी बदतर हो गई है। बाजार छठ पूजा समिति के सदस्य राजकुमार बताते हैं कि छठ घाट की स्थिति को देखने के लिए को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.