जहानाबाद, फरवरी 21 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 10 फरवरी से प्रारंभ हुए एमडीए अभियान को प्रखंड क्षेत्र में व्यापक सफलता मिल रही है। यह अभियान 27 फरवरी तक संचालित रहेगा, जिसके तहत फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुलासगंज के तत्वावधान में गठित 11 टीमों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा कुल 6200 लोगों को दवा दी गई। अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता, एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को दवा के महत्व और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाइलेरिया एक परजीवी जनित बीमारी है,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.