जहानाबाद, फरवरी 10 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। प्रखंड स्थित प्रकृति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के कार्यालय में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। जीविका दीदियों द्वारा अपनी आजीविका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से "दीदी का सिलाई घर" का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, अकाउंटेंट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही जीविका कर्मियों की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने पर विशेष बल दिया गया। "दीदी का सिलाई घर" के माध्यम से महिलाओं द्वारा बच्चों के लिए पोशाक तैयार की जा रही है। तैयार किए गए इन वस्त्रों का वितरण शीघ्र ही किया जाएगा तथा इन्...