जहानाबाद, मई 11 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। हुलासगंज बाजार में टेंपो चालकों की मनमानी से ट्रैफिक व्यवस्था बिल्कुल चरमरा चुकी है। लगातार जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे निजात मिलने का कोई रास्ता भी नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक तो सड़क के दोनों और अतिक्रमण कर दुकान खोल दी गई है। वहीं शेष बच रहे सड़क पर टेंपो चालकों का एक छत्र राज चल रहा है। टेंपो चालकों के द्वारा टेंपो को बीच सड़क पर खड़ी कर पैसेंजर को चढ़ाने और उतरने का काम किया जाता है। नतीजतन इस सड़क से गुजरने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। जिसमें लोगों को घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। दुकानदारों ने भी टेंपो चालकों के इस मनमानी को देख स्थानीय प्रशासन से इससे निजात दिलाने की गुहार लगाई गई है लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई भी कारगर कदम नहीं उठाया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.