जहानाबाद, नवम्बर 27 -- अतिक्रमणकारियों को सामान हटाने की दी चेतावनी, 15 दिसम्बर से होगी बुलडोजर की कार्रवाई हिन्दुस्तान असर हुलासगंज, निज संवाददाता। अतिक्रमण और जाम का दंश झेल रहे हुलासगंज बाजार के लोगों को जल्द निजात मिलेगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए समय निर्धारित कर दी गयी है। इस अवधि में अतिक्रमणकारी स्वयं अपना सामान नहीं हटाते हैं तो एक बार फिर से बुलडोजर की कार्रवाई होगी। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान में अतिक्रमण की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी। चुनाव समाप्त होते ही जिला प्रशासन ने इसका गंभीरता से लिया है। इसको लेकर अंचलाधिकारी के द्वारा अतिक्रमणकारियों को सामान हटाने की हिदायत दी गयी है। अगर 15 दिसम्बर तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासन के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। अंचलाधिकारी सदाब आलम ने बताया कि सभी अतिक्रमणकारि...