शामली, जनवरी 19 -- थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर में पशुओं में खुरपका-मुंहपका बीमारी के प्रकोप से हालात चिंताजनक हो गए हैं। इस संक्रामक रोग के कारण अब तक पांच पशुओं की मौत हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनिया ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान को शिकायती पत्र सौंपा था। पत्र में उन्होंने गांव में पशु चिकित्सा कैंप लगाने और प्रभावित पशुओं के तत्काल इलाज की मांग की थी। शिकायत में बताया गया कि गांव के निवासी सभाचंद, संतोष, कविता और फूलमती के कुल पांच पशु इस बीमारी से मर चुके हैं। शिकायत मिलने के बाद पशु चिकित्सा विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। वेटनरी ऑफिसर संतोषी प्रसाद, मनोज गोयल, पंकज कुमारऔर विनोद कुमार ने गांव में जाकर बीमार पशुओं की जांच शुरू की और उपचार प्रदान करना प्रारंभ कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.