सिमडेगा, फरवरी 15 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के हुरदा मंदिर परिसर में मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। सभी के घर और स्कूल में माता पिता गुरु हैं उनके मान सम्मान के लिए किया जाता है। इस कार्य क्रम को सफल बनाने के लिए गिरदा ओपी प्रशासन मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को संस्कारवान शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। प्रथम गुरु हमारे माता-पिता और गुरु हैं। और इस पूजन को करने से परिवारिक और गुरु के रिश्ते मजबूत होंगे। पूजन में सम्मिलित लोगों में तकधार साहू, घनश्याम दास, गोपाल दास, फिंगू सिंह, संध्या देवी, कलावती देवी, आशा देवी, रेणु देवी, रेशमा देवी, सोनिया देवी, कृष्णा साहू, सुमति देवी आदि की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.