नई दिल्ली, फरवरी 10 -- पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता हुमायूं कबीर के एक रिश्तेदार की लगभग 11 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह कार्रवाई कथित मादक पदार्थ तस्करी मामले के संबंध में की जा रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) धृतिमान सरकार न बताया कि मुर्शिदाबाद जिले के लालगोला के नालदाहारी जैसे इलाकों में जमीन, मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों सहित कुल 14 संपत्तियां, 15 बैंक खाते और वाहन कानूनी प्रक्रिया के तहत कुर्क किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कबीर की बेटी के ससुर शरीफ-उल-इस्लाम की संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया तब शुरू की गई जब आरोप लगे कि ये संपत्तियां पिछले कई वर्षों में नशीले पदार्थों के व्यापार के माध्यम से अर्जित की गई थीं। राजनीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.