नई दिल्ली, मई 3 -- 13 वर्षों में 6 हजार से अधिक लड़कियों और महिलाओं को तैयार कर चुका सक्षम, इस बार फिर 400 नई महिलाओं को आत्मनिर्भरता का असल अर्थ सिखाने के लिए तैयार है। जब सपना देखने वाली आंखों के सामने गरीबी की दीवारें खड़ी हो जाएं। तब कोई संस्था अगर उन्हें हाथ थामकर आगे बढ़ाए तो वह सिर्फ मदद नहीं, इंकलाब बन जाती है। अलीगढ़ हेल्पलाइन संस्था की ऐसी ही एक ऐतिहासिक पहल है 'सक्षम' जो 13 वर्षों से आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन हौसलों में बुलंद लड़कियों और महिलाओं को निशुल्क व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा कर रहा है। वर्ष 2012 में शुरू हुई सक्षम आज एक मिशन का रूप ले चुका है। संस्था के संस्थापक राज सक्सेना बताते हैं कि जब उन्होंने शुरुआत की थी, तब मात्र 12 छात्राएं थीं और एक छोटा कमरा। आज ये आंकड़ा 6 हजार से अधिक महिलाओं तक पह...