लातेहार, जनवरी 30 -- बेतला प्रतिनिधि । क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल केचकी संगम में हुनर से रोजगार के प्रशिक्षुओं द्वारा शुक्रवार को डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान संगम स्थल में फैली गंदगी (कचरे,प्लास्टिक के बोतल,थाली,ग्लास, प्लेट आदि)अपशिष्ट वस्तुओं को एकत्र कर तय स्थान पर निस्तारित किया गया। मौके पर प्रशिक्षु ललिता,खुशबू, सरिता, दमयंती,चांदनी आदि ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति पर्यटकों और आमलोगों को जागरूक करना है। क्योंकि किसी भी सार्वजनिक,धार्मिक या पर्यटन स्थल को स्वच्छ रखना न सिर्फ सरकार की, बल्कि समाज के हरेक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। वहीं डिप्टी डायरेक्टर जेना ने हुनर से रोजगार के प्रशिक्षुओं को इस तरह के अभियान से रोजगार परक कौशल ...