वाराणसी, अक्टूबर 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। हौसले को हुनर का साथ मिल जाए तो बुलंदियां छोटी पड़ने लगती हैं। वाराणसी मंडल में चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में गुरुवार से शुरू हुए दो दिनी दिव्य दीपावली मेले में दिव्यांगजनों के 18 स्टाल यही बयां कर रहे हैं। दीपावली पर घरों में सजाने के लिए इनके हाथों बने दीये, मोमबत्ती, अगरबत्ती, वाल हैंगिंग, पेपर के तोरण हों या जूट-पेपर बैग, घी, अचार, किताब स्टैंड, बनारसी साड़ी, अचार-मुरब्बा, पापड़, गाय के गोबर से बना फिनायल, शहद, लिफाफा, फ्लावर पॉड समेत अन्य चीजें इनके हुनर और हौसले को दर्शा रही हैं। यही कारण है कि लोग बरबस ही खिंच आ रहे हैं। हाथ से बने लकड़ी के खिलौनों का तो कहना ही क्या। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल ने मेले का शुभारम्भ किया। उन्होंने अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.