संतकबीरनगर, मार्च 5 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के जिला कारागार में बंद कैदियों को अपराध के रास्ते से सुधारकर सामाजिक कार्यों से जोड़ा जाएगा। अपराध करने वाले हाथों को हुनरमनद बनाया जाएगा। ताकि जेल से निकलने के बाद अपराध की दुनिया के बजाय रोजगार से जुड़ सकें। साथ ही लोगों को रोजगार के अवसर भी प्रदान कर सकें। इन कैदियों के कौशल विकास के लिए जिला कारागार में बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना होगी। जहां जेल में बंद कैदी बेकरी के उत्पादों का निर्माण करना सीखेंगे। डीएम ने कौशल विकास के लिए 3 लाख 90 हजार 800 रुपए की धनराशि किटिकल गैप्स मद से स्वीकृत किया है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिला कारागार में कौशल विकास हेतु बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्थापना की जाएगी। बेकरी उत्पाद प्रशिक्षण केन्द्र की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.