आगरा, नवम्बर 6 -- हुतात्मा सप्ताह के तहत गुरुवार को बजरंग दल द्वारा शहर के नदरई गेट स्थित कृष्णा चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने महादान में भाग लेकर 33 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ विभाग संगठन मंत्री एटा ब्रज प्रांत विभाग कपिल तिवारी एवं प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। बजरंग दल विभाग संयोजक एटा विभाग ब्रज प्रांत अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि ब्रज प्रांत के निर्देशनुसार प्रतिवर्ष की भांति नवंबर माह में इस वर्ष भी हुतात्मा दिवस सप्ताह कार्यक्रम के चलते रक्तदान किया है। नगर पंचायत आकाश, प्रमोद साहू, संजय गौड़, दीपक गुप्ता, कृष्ण मुरारी दरगढ़, गोविंद महेरे, ओमकार सैनी, राज दिवाकर सत्यम माथुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.