लातेहार, मार्च 31 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय हुण्डरू के बच्चों ने दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों ने नेतरहाट आवासीय विद्यालय, सनसेट पॉइंट, सनराइज पॉइंट, नाशपाती बगान,लोध जलप्रपात और सुग्गाबाध जलप्रपात का भ्रमण किया। बच्चों ने पिकनिक का भी आनंद लिया। भ्रमण में विद्यालय के प्रधानाध्यापक हीरा प्रसाद यादव, शिक्षक संजीव कुमार चंद्र और प्रमोद कुमार पांडेय शामिल थे। रसोईया उषा देवी और मीना देवी भी साथ रहीं। शिक्षकों ने बच्चों को शैक्षणिक संस्थानों और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी। बच्चों ने सवाल पूछे। शिक्षकों ने विस्तार से जवाब दिए। शैक्षणिक भ्रमण से बच्चों में नया उत्साह और उमंग दिखा। सभी बच्चे काफी खुश नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.