नई दिल्ली, जनवरी 4 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नए साल की पार्टी के बाद हुड़दंग रोकने पर दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। नई दिल्ली जिला पीसीआर यूनिट में तैनात मनीष कुमार ने बताया कि वह 31 दिसंबर की देर रात करीब 3.15 बजे ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे। चाणाक्य प्लेस पार्ट-1 की गली में कुछ युवक पार्टी करके शोर कर रहे थे। कॉलोनी के सुरक्षाकर्मी ने उन्हें रोका तो युवकों ने झगड़ा करना शुरू किया। मनीष ने सुरक्षाकर्मी का बचाव किया और युवकों को मारपीट से रोका, लेकिन आरोपियों ने मनीष के साथ भी हमला कर दिया। मारपीट में मनीष को भी गंभीर चोटें आईं है। पीड़ित मनीष अपने परिजनों की मदद से इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचे और उपचार करवाया। अगले दिन उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.