मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, कुंदन कुमार। सूबे में बड़ी संख्या में पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण अधर में अटक गया है। जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने से हजारों पेंशनधारियों को मृत की सूची में डालकर उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। ऐसे में ये पेंशनधारी खुद को जीवित साबित करने की जंग लड़ रहे हैं। इनमें वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन योजनाओं के लाभार्थी शामिल हैं। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय द्वारा जारी समीक्षा रिपोर्ट जारी चौंकाने वाली है। निदेशालय की सचिव वंदना प्रेयसी ने समीक्षा में बताया है कि सूबे में कुल 1.24 करोड़ पेंशनधारी हैं। इनमें से 82.61 लाख का जीवन प्रमाणीकरण हो पाया है। सभी फैसिलिटेशन सेंटर पर नि:शुल्क जीवन प्रमाणीकरण करने के आदेश के बावजूद 41.65 लाख पेंशनधारियों को जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पाया है। सचिव ने सभी डीएम को कहा है क...