लातेहार, फरवरी 23 -- चंदवा, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बारी पंचायत के हुचलू गांव में बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो जाने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पिछले कई दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ट्रांसफार्मर पूर्व में भी कई बार खराब हो चुका था। स्थानीय लोगों ने आपसी सहयोग से कई बार इसकी मरम्मत कराकर किसी तरह काम चलाया, लेकिन इस बार ट्रांसफार्मर पूरी तरह से जवाब दे चुका है। अब मरम्मत की भी गुंजाइश नहीं बची है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल संकट गहरा गया है। मोटर पंप नहीं चलने के कारण लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ रहा है। मोबाइल चार्जिंग और अन्य जरूरी कामों में भी परेशानी हो रही है। इस समय पवित्र ...