मुजफ्फर नगर, फरवरी 19 -- नेशनल हाईवे पर गांव सिसौना में ढाबे पर सार्वजनिक रूप से हुक्का पिला रहे दो ढाबा संचालकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियो के विरुद्ध पुलिस ने कार्यवाही करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया है। क्षेत्र के गांव सिसौना में हाईवे पर स्थित नमस्ते हरियाणा ढाबे पर बिना रजिस्ट्रेशन के आयो होटल चलाने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस द्वारा जांच पडताल करने पर रजिस्ट्रेशन होने पाया गया। इसके अलावा वहां पर सार्वजनिक रूप से हुक्का पिलाया जा रहा था। इसके अलावा उसके बराबर में स्थित ढाबे पर चारपाई बिछाकर हुक्का पिलाया जा रहा था। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताया कि गांव सिसौना में हाईवे पर स्थित दो ढाबों पर सार्वजनिक रूप से चारपाई बिछाकर हुक्का पिलाया जा रहा था। दोनों ढाबों से हुक्को को जब्त कर लिया है और ढाबा संचालकों ...