पीलीभीत, मार्च 1 -- शनिवार को रमजान-उल-मुकद्दस का चांद नजर आने के बाद रविवार से रोजे शुरू हो जाएंगे। माह-ए-इबादत रमजान भी शुरू हो रहा है। रोजा इफ्तारी व सहरी का इंतजाम करने के लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रमजान का पाक महीना रविवार से शुरू हो रहा है, यह महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास माना जाता है, पूरे महीने मुसलमान रोजा रखते हैं पांच बक्त होने बाली नमाज के साथ साथ रात मे इशां की नमाज के वाद तराबी की नमाज अदा की जाती है जिसके चलते मस्जिदों मे रमजान के महीने मे नमाजियो की संख्या बढ़ जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...